फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deployment of 45 Reserve Assistant Election Officers

45 रिजर्व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की हुई तैनाती

Fri, 30 Apr 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Deployment of 45 Reserve Assistant Election Officers
बलरामपुर। पंचायत चुनाव में वोटों की गिनती कराने के लिए रिजर्व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए इमरजेंसी में ब्लॉकवार मतगणना कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। सभी रिजर्व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम श्रुति ने शुक्रवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में दो मई से होने वाली जिले के सभी 9 ब्लॉकों की मतगणना कार्य में इमरजेंसी के लिए 45 रिजर्व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

हर ब्लॉक में पांच-पांच रिजर्व सहायक निर्वाचन अधिकारी रखे गए है। जो इमरजेंसी के दौरान मतगणना कार्य में लगाए जाएंगे। सदर ब्लॉक में सहायक अभियंता अशोक कुमार, अखिलेश कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी सुधीर कुमार मिश्र व सहायक अभियंता मनोज कुमार राम को आरक्षित एआरओ के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक में सहायक अभियंता नरेश कुमार, अपर जिला सहायक अधिकारी बाबूराम प्रसाद, सहायक अभियंता अरुण कुमार सागर, सूरज सिंह व मालिकराम को रिजर्व एआरओ बनाया गया है।
तुलसीपुर में कर निर्धारण अधिकारी गौरव वाजपेयी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सूबेदार यादव, सहायक अभियंता अनुराग वर्मा, अनुपम कुमार व श्रम प्रवर्तन अधिकारी भूपेंद्र को रिजर्व के रूप में एआरओ बनाया गया है।
गैसड़ी में रिजर्व एआरओ का जिम्मा सहायक अभियंता रामराज, राहुल कुमार, कमलाकांत, अरविंद कुमार पांडेय व श्रम प्रवर्तन अधिकारी वेद प्रकाश चौधरी को सौंपा गया है। पचपेड़वा ब्लॉक में सहायक अभियंता अरविंद कुमार, अनीश सोनकर, प्रीतमलाल, प्रमोद कुमार सिंह व विशाल को रिजर्व एआरओ बनाया गया है।

उतरौला में सहायक अभियोजन अधिकारी राजेश चंद्र अमित, अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, रामकरन यादव व सहायक अभियंता ओम प्रकाश सिंह को रिजर्व एआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed