{"_id":"5dac98548ebc3e012f282318","slug":"department-to-accelerate-revenue-collection-balrampur-news-lko488023512","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में तेजी लाएं विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में तेजी लाएं विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। राजस्व वसूली में सुधार न होने पर अफसरों पर गाज गिरनी तय है। बीते दिन एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की गई।
एडीएम ने कहा कि कर व राजस्व से जुड़े विभाग वसूली में शासन की मंशा के अनुरूप तेजी लाएं। चारों नगर निकायों के ईओ को राजस्व व कर वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। पीडब्ल्यूडी, विद्युत, आबकारी, व्यापार कर व स्टांप आदि विभागों की भी गहन समीक्षा कर राजस्व वसूली में बढ़ोत्तरी करने का निर्देश दिया गया।
एक्सईएन पावर कार्पोरेशन को अभियान चलाकर बड़े बकायादारों से बिजली बिलों की वसूली में बढ़ोत्तरी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में तहसील स्तर के भी राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। तीनों तहसीलों के एसडीएम का आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया। 15 दिन से अधिक आवेदन पत्र लंबित होने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
बैठक में सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार, उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़, अपर एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव, सदर तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।