{"_id":"66b6562e190786720806cc19","slug":"dengue-hits-two-including-child-fall-ill-balrampur-news-c-99-1-brp1002-112902-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डेंगू ने दी दस्तक, बालक समेत दो बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डेंगू ने दी दस्तक, बालक समेत दो बीमार
Fri, 09 Aug 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बारिश के साथ ही डेंगू ने दस्तक दे दी है। अलग-अलग कराई गई जांच में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। इसमें से एक आठ वर्षीय बालक का इलाज लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं एक अन्य 27 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों का सैंपल लिया गया है।
शहर के मेवालाल तालाब मोहल्ले के रहने वाले आठ वर्षीय कार्तिकेय कुमार 28 जुलाई से बुखार आने से बीमार हो गए। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया। सुधार न होने पर उसे लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर कराई गई जांच में उसकी रिपोर्ट डेंगू पाॅजिटिव आई। बीमार बालक का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बालक की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है।वहीं, श्रीदत्तगंज के सहियापुर निवासी 27 वर्षीय उपेंद्र वर्मा ने उतरौला में एक निजी पैथोलॉजी में जांच कराई, जहां पर रिपोर्ट डेंगू पाॅजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। वहां पर मरीज के संपर्क में रहने वालों के सैंपल एकत्र किए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि अब तक इस साल जिले में डेंगू के चार मरीज मिल चुके हैं।
एडिज नामक मच्छर के काटने से होता है डेंगू
डेंगू बीमारी एडिज नामक मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर दिन में काटता है और इसे पनपने के लिए एक चम्मच साफ पानी का ठहराव भी काफी होता है। डेंगू फैलाने वाले मच्छर घरों के अंदर व आसपास रुके हुए साफ पानी में पनपते हैं। ऐसे में पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों को ढककर रखें। सप्ताह में एकबार कूलर को खाली करके सुखा दें।
विज्ञापन
डेंगू के लक्षण
अचानक तेज सिर दर्द या बुखार होना।
मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द।
आंखों के पीछे दर्द, जो आंखों को घुमाने से बढ़ता है।
ऐसे करें बचाव
घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।
घर में पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों को ढंक कर रखें।
प्रत्येक सप्ताह कूलर को खाली करके सुखाकर ही उपयोग में लाएं।