फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Demonstration of ambulance workers continued for the fifth day

पांचवे दिन भी जारी रहा एंबुलेंस कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 30 Jul 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of ambulance workers continued for the fifth day
बलरामपुर। ठेका प्रथा बंद किए जाने की मांग को लेकर एंबुलेंस कर्मियों का विरोध प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एंबुलेंस कर्मियों ने सरकार की उदासीनता के खिलाफ आक्रोश जताया। एंबुलेंस कर्मियों ने शीघ्र ही मांगे पूरी न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बड़ा परेड ग्राउंड में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पांच दिनों से हड़ताल के बावजूद सरकार हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सेवा से निकालने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निवर्हन करने के बाद भी सरकार ने एंबुलेंस कर्मियों की नौकरी खतरे में डाल दी है। एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी नई कंपनी को दे दी गई है। एंबुलेंस कर्मियों ने मांग किया कि एंबुलेंस संचालन के कार्य में ठेका प्रथा बंद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों को एनएचएम में शामिल किया जाए। कोरोना काल में मरने वाले एंबुलेंस कर्मियों के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। हम लोगों की नौकरी सुरक्षित की जाए। प्रदर्शन के दौरान रामशंकर सिंह, सूरज पांडेय, राज कुमार जायसवाल, शैलेन्द्र मिश्र, सर्वेश्वर पाठक, प्रिंस सिंह, बुधराम वर्मा, रमेश मिश्र, अनुज कुमार व अभय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed