{"_id":"6a148462f06d4576a0082f32","slug":"demand-to-postpone-census-work-in-extreme-heat-balrampur-news-c-99-1-slko1018-148973-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: भीषण गर्मी में जनगणना कार्य स्थगित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: भीषण गर्मी में जनगणना कार्य स्थगित करने की मांग
Mon, 25 May 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 25 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर में बीईओ को ज्ञापन सौंपती शिक्षक ।-स्रोत: संगठन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बीईओ राम कुमार को मांगपत्र सौंपा। संघ की सदस्यों ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जनगणना कार्य स्थगित किए जाने की मांग उठाई है।
जिलाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने बीईओ को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में कहा गया है कि वर्तमान समय में तेज गर्मी और लू के कारण जनगणना कर रहे अध्यापकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा लगातार धूप से बचने और सुरक्षित रहने की चेतावनी दी जा रही है। ऐसे हालात में घर-घर जाकर जनगणना कार्य करना शिक्षकों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है।
संघ की पदाधिकारियों ने मांग किया है कि जब तक मौसम अनुकूल न हो जाए, तब तक जनगणना कार्य को स्थगित करने पर विचार किया जाए, ताकि किसी भी कर्मचारी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। बीईओ ने संघ की पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि मांगपत्र सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की जिला महामंत्री सुभाषिनी मौर्य, संगठन मंत्री अल्पना कुमारी, संगठन मंत्री स्वर्णालता, मंत्री निधि श्रीवास्तव, संरक्षक सरिता श्रीवास्तव व ब्लॉक अध्यक्ष मंजरी त्रिवेदी सहित अन्य मौजूद रहीं।