फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Demand to fourlane all the highways in the district

जिले के सभी हाईवे को फोरलेन करने की मांग

Sat, 23 Jul 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Demand to fourlane all the highways in the district
बलरामपुर। जिले के अंदर से गुजर रहे एनएच 730 को फोरलेन बनाया जाए ताकि पर्यटकों का भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी तथा तपोस्थली श्रावस्ती तक आवागमन आसान हो सके। इसके साथ ही आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के पवित्र धाम देवीपाटन को भी अयोध्या से फोरलेन सड़क बनाकर जोड़ा जाए। ये मांग शनिवार को गैसड़ी के पूर्व भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को दिल्ली में पत्र सौंपकर की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक शैलू ने बताया कि एनएच 730 पर टोल प्लाजा तो बना दिया गया लेकिन सड़क को फोरलेन नहीं किया गया। बलरामपुर से बढ़नी तथा बलरामपुर से बहराइच जाने वाले एनएच 730 को डिवाइडर बनाकर फोरलेन किया जाए। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि भारत से नेपाल आने-जाने वाले वाहनों को भी सुविधा मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में पर्यटन व व्यापार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। बलरामपुर से अयोध्या वाया गोंडा भी फोरलेन से जोड़ा जाए इससे यहां के लोगों को अयोध्या जाने तथा अयोध्या और गोंडा के लोगों को देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर आने में सहूलियत मिले। पूर्व विधायक ने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने उन्हें इन सड़कों को फोरलेन बनवाने के लिए शीघ्र मंजूरी देने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed