{"_id":"6102e4438ebc3ecf0d684930","slug":"demand-to-be-included-in-panchayat-assistant-recruitment-process-balrampur-news-lko589061597","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाने की मांग
विज्ञापन
बलरामपुर। सीएससी केंद्र के संचालकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मी पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया में सीएससी केंद्र के प्रशिक्षित कर्मचारियों को शामिल किए जाने की मांग कर रहे थे। धरना प्रदर्शन के बाद सीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य को सौंपा।
कॉमन सर्विस सेंटर के अध्यक्षा सर्वेश कुमार पांडेय, सचिव मोहम्मद रजा, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल सोनी, अरुण कुमार, व अश्वनी तिवारी ने धरना प्रदर्शन में हिस्सेदारी करते हुए कहा कि सीएससी केंद्र पर कार्यरत कर्मी केंद्र व प्रदेश सरकार के स्तर पर संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कराते हैं।
प्रदेश सरकार की तरफ से ग्राम पंचायत स्तर पर सहायक व कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती निकाली गई है। सभी संचालक इस पद के योग्य और अनुभव प्राप्त है। इस लिए पंचायत सहायक कर्मी के रूप में जन सेवा केंद्र संचालकों को भर्ती में प्राथमिकता प्रदान की जाए और आधार कार्ड का कार्य सभी संचालकों के माध्यम से कराया जाए। धरना प्रदर्शन के बाद सीएससी केंद्र के संचालकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।