{"_id":"5e5fdd318ebc3eeb5847c03d","slug":"demand-for-stoppage-of-intercity-express-at-gasdi-station-memorandum-submitted-to-railway-minister-balrampur-news-lko5120311108","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैसड़ी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैसड़ी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी विधायक ने दिल्ली में रेलमंत्री को मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में गैसड़ी रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की गई है। क्षेत्रीय स्टेशनों पर यात्रिक सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग भी की गई है।
गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र में रेल विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर बीते दिनों उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल को मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में कहा गया है कि गैसड़ी विधान सभा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है। आर्थिक रूप से पिछड़े इस क्षेत्र में आवागमन के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं है। गोरखपुर-गोंडा लूप लाइन का आमान परिवर्तन होने पर क्षेत्र के लोगों को ट्रेनों की सुविधा तो मिली लेकिन कुछ ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण लोगों में निराशा व्याप्त है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव गैसड़ी स्टेशन पर नहीं हो रहा है जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देखते हुए इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव गैसड़ी रेलवे स्टेशन पर कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने रेल मंत्री से गैसड़ी सहित क्षेत्र के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रिक सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग की है।