फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Delivery room starts at PHC Vishunpur Vishram

पीएचसी विशुनपुर विश्राम में डिलीवरी कक्ष शुरू

Sun, 15 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Delivery room starts at PHC Vishunpur Vishram
पचपेड़वा (बलरामपुर)। थारु विकास परियोजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुर विश्राम में डिलिवरी कक्ष का निर्माण कराया गया है। रविवार को थारु विकास परियोजना के उप निदेशक आरपी सिंह व सहायक निदेशक प्रियंका वर्मा ने फीता काटकर डिलिवरी कक्ष का उदघाटन किया।
विज्ञापन

उप निदेशक ने कहा कि जिले के इस अति पिछड़े क्षेत्र में डिलिवरी कक्ष का शुभारंभ होने से यहां की प्रसूताओं को प्रसव के लिए तहसील अथवा जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन के दिन ही यहां पर ग्राम कोल्हुई की 23 वर्षीय प्रसूता की नार्मल डिलिवरी कराई गई। एक अन्य प्रसूता को भी भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

डिलिवरी रुम के उदघाटन अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. कमाल अशरफ, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, डीआईओ डॉ. अरुण कुमार वर्मा, डीपीएम शिवेंद्रमणि, अमित श्रीवास्तव, सीएचसी शिवपुरा के अधीक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार, सीएचसी गैसड़ी के अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र आर्या एवं पीएचसी विशुनपुर विश्राम के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed