फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deforestation started in coastal areas, flood control rooms activated

Balrampur News: तटवर्ती इलाकों में कटान शुरू, बाढ़ कंट्रोल रूम हुए सक्रिय

Thu, 08 Aug 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 08 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Deforestation started in coastal areas, flood control rooms activated
बलरामपुर। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा एक फिर से उत्पन्न हो जाएगा। राप्ती का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में कटान शुरू हो गई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। डीएम ने दोबारा से बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित कर उन्हें 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर व उतरौला क्षेत्र के दर्जनों गांव में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान का कहर बदस्तूर जारी है। ग्रामीणों के सामने ही खेत व मकान नदी की धारा में विलीन होती जा रही है। उधर, दो दिनों से हो रही बारिश के चलते नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जलभराव व कीचड़ के चलते लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछले दिनों पहाड़ी नाले एवं राप्ती नदी के बाढ़ के कारण हजारों हेक्टेअर फसल बर्बाद हो चुकी है। अभी इस त्रासदी से किसान उबर भी नहीं पाए थे, कि अब फिर से नदी की कटान शुरू होने से लोग परेशान होने लगे हैं।
विज्ञापन



तीनों तहसील में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम



संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देशन में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित कर उसे सक्रिय कर दिए गए हैं। जनपद स्तर पर आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां पर 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर- 05263-236250, 9170277336 व 8960010336 या टोल फ्री नम्बर 1077 पर कॉल करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार तहसील सदर में स्थापित तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 05263-234024, तुलसीपुर 9454416070 या 8400696224 तथा उतरौला में 9454416061 या 05265-252469 पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed