फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deep festival begins today, markets adorned on Dhanteras

दीप पर्व का आगाज आज, धनतेरस पर सजे बाजार

Wed, 11 Nov 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Deep festival begins today, markets adorned on Dhanteras
बलरामपुर। शुभ मुहूर्त में पांच दिवसीय दीपोत्सव धनतेरस का आगाज गुरुवार से होगा। पांच दिवसीय दीपोत्सव धनतेरस के पहले दिन कम से कम 50 करोड़ के सामानों की बिक्री होने की संभावना है। धनतेरस पर सामानों की बिक्री के लिए बाजार गुलजार हो गए हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दिवाली पर खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। बाजारों के गुलजार होने से कारोबारियों के चेहरे पर खुशियां छाने लगी है। कोरोना काल में बीते आठ महीनों से बाजारों में रौनक गायब रही है। कारोबार ठप होने से कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आठ माह से मंदी के दौर से गुजरने वाले कारोबारियों को दीपोत्सव धनतेरस में कारोबार गुलजार होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

पंडित बजरंगी प्रसाद शास्त्री ने बताया के गुरुवार की शाम छह बजे से पांच दिवसीय दीपोत्सव धनतेरस का शुभारंभ हो जाएगा जो रात्रि नौ बजे तक कराई जा सकती है। इस अवधि में पूजा-पाठ कराने वालों को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। धनतेरस का शुभारंभ होने के बाद दीपोत्सव का आगाज हो जाएगा। धनतेरस पर कारोबार करने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरु कर दी है। धनतेरस पर सोने व चांदी के गहनों और सिक्कों आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। सराफा कारोबारियों ने बताया कि सोने-चांदी के आभूषणों की बढ़ी कीमतें और कोरोना काल में आठ महीनों से ठप पड़े कारोबार में धनतेरस से सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों को धनतेरस के पहले दिन 10 से 15 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों व सिक्कों की बिक्री होने की उम्मीद है। धनतेरस में बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। बाजारों में बर्तनों की दुकानें सज चुकी हैं। बर्तन कारोबारियों को धनतेरस पर 15 से 20 करोड़ रुपये तक कारोबार होने की उम्मीद है। एलईडी टीवी, वाशिंग मशीनों व फ्रिज आदि इलेक्ट्रानिक सामानों की भी धनतेरस पर खूब बिक्री होती है। धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक सामानों की बिक्री करने के लिए कारोबारियों ने अपनी-अपनी दुकानें सजा ली हैं। कई इलेक्ट्रानिक सामानों पर ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी में सबसे खस्ताहाल कारोबार वाहनों का रहा है। दो पहिया, चार पहिया सहित छोटे-बड़े वाहनों के बिक्री की रफ्तार कोविड-19 महामारी के दौरान पूरी तरह से ठप रहा है। कारोबारियों को धनतेरस पर वाहनों के बिक्री की उम्मीद जगी है। धनतेरस व दीपावली पर 20 से 25 करोड़ से अधिक रुपये के साइकिल, बाइक, कार, ट्रैक्टर जैसे छोटे-बड़े वाहनों का करोबार होने उम्मीद है। धनतेरस व दीपावली पर लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों में दीए जलाकर लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार मिट्टी के दीयों की काफी डिमांड है। दीयों के साथ मोमबत्ती व बिजली के झालरों की लोग खरीदारी कर रहे हैं।
एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि धनतेरस में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। तीनों तहसीलों के सीओ को मॉनीटरिंग करने और कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को धनतेरस के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है जिससे लोगों को चोरी व जेबकतरों से नुकसान न उठाना पड़े। दुकानों पर भीड़भाड़ जुटने के चलते कारोबारियों को सीसीटीवी कैमरों को लगवाने का सुझाव दिया गया है जिससे अराजकता फैलाने वालों को चिन्ह्ति कर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि धनतेरस के दिन भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाते समय सभी लोग मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सभी कारोबारियों को कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्राहकों को सामानों की बिक्री करें। दुकानों पर वेजह भीड़ न जुटाएं। सभी कारोबारी अपने दुकानों पर सैनिटाइजर, साबुन व पानी का इंतजाम ग्राहकों के लिए अवश्य रखें। कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का सभी लोगों को ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed