{"_id":"6461244a472f4303e60842e8","slug":"death-of-former-prime-minister-atal-biharis-aide-condolence-balrampur-news-c-13-1-235832-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के सहयोगी का निधन, शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के सहयोगी का निधन, शोक
Sun, 14 May 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 14 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के अनन्य सहयोगी रहे भाजपा नेता लाटबक्श सिंह का 93 वर्ष की उम्र में रविवार की शाम निधन हो गया। वह करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे। सदर विधायक पल्टूराम व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने उनके पैतृक गांव सदर ब्लॉक के ग्राम खगईजोत में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उनके बेटे व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू ने बताया कि पिताजी पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के सहयोगी थे। पूर्व प्रधानमंत्री जब भी बलरामपुर आते थे तो उन्हीं के साथ घर पर रुकते थे। बताया कि पिताजी ने पूर्व प्रधानमंत्री की याद में उस कमरे को आज भी संरक्षित करवा रखा है, जिसमें अटल जी रहा करते थे। उन्होंने बताया कि पिताजी गोंडा व बलरामपुर दोनों जनपदों के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा बलरामपुर क्षेत्र से संसदीय चुनाव लड़ने पर पिताजी ने ही चुनाव का संचालन किया था। भाजपा नेता के निधन पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व मंत्री हनुमत सिंह, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, डॉ. अजय सिंह पिंकू, सरदार परमजीत सिंह व पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।