फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Death of former Pradhaan injured in assault

मारपीट में घायल पूर्व प्रधान की मौत

Wed, 26 Oct 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Death of former Pradhaan injured in assault
बलरामपुर। मारपीट में घायल पूर्व प्रधान की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल संजय दूबे ने बताया कि सिरसिया ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान अमरेश प्रजापति (65) गत 20 अक्तूबर को बलरामपुर चीनी मिल के सामने स्थित किचन स्टोर पर गैस चूल्हा की मरम्मत कराने गए थे। तभी दुकानदार शब्बूू तथा निखिल सिंह से अमरेश की मारपीट हो गई।
शब्बू की तहरीर पर पुलिस ने अमरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जबकि मारपीट में अमरेश को भी चोटें आईं थीं। 22 अक्तूबर को परिजनों ने अमरेश को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान लगी चोट से ही उनकी मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शब्बू तथा निखिल सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक अमरेश पूर्व में हिस्ट्रीशीटर भी था। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed