{"_id":"620bf62865800b7b3043a56d","slug":"death-lepard-forest-balrampur-news-lko617985125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरपुरवा गांव के खेत में मिला तेंदुए का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरपुरवा गांव के खेत में मिला तेंदुए का शव
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के ठाकुरपुरवा गांव के पास खेत में पड़ा तेंदुए का शव।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बरहवा रेंज के ठाकुरपुरवा गांव में मंगलवार को तेंदुए का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बरहवा रेंजर को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरनपुर के मजरा ठाकुरपुरवा में गांव से 100 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में तेंदुए का शव ग्रामीणों ने देखा। खेत में तेंदुए का शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन से सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभागीय वनाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, रेंजर बरहवा विपुल मिश्र व वन दरोगा सूरज पांडेय से ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए को देखते ही गांव के लोग डर गए। वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को लेकर वन विश्राम भवन पिपरा ले गए। डीएफओ प्रखर गुप्ता को घटना की जानकारी वन विभाग की टीम ने दी।
बताया गया कि तेंदुआ मादा प्रजाति की है। तेंदुए की उम्र करीब तीन साल है। प्रथम दृष्टया मृत का कारण प्राकृतिक लग रहा है। डॉक्टरों के पैनल से तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए के मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।