फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Death,dead Baby found,ssb

घर के किचन में एसएसबी जवान का मिला शव

Thu, 17 Feb 2022 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Death,dead Baby found,ssb
बलरामपुर। घर के किचन में एसएसबी जवान का शव पड़ा मिला है। नगर कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संदिग्ध हालात में एसएसबी जवान की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल संजय कुमार दूबे ने बुधवार को बताया कि देहात कोतवाली के पीलीभीत गांव के पास मुख्यालय कैंपस में रहने वाले एसएसबी जवान बेस्ट बंगाल के जिला दार्जिलिंग के थाना हरसियाग उजेेरी बस्ती वार्ड नंबर-19 निवासी आनंद प्रधान (38) के मौत होने की सूचना दी गई। साथी जवानों ने बताया कि 15 फरवरी को जब गणना की जा रही थी तो आनंद प्रधान उपस्थित नहीं हुआ। सभी साथियों ने आनंद की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

आनंद के कमरे का दरवाजा काफी देर तक न खुलने पर तोड़ा गया। दरवाजा तोड़ने के बाद देखा गया कि आनंद संदिग्ध परिस्थितियों में किचन में पड़ा मिला। आनंद को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसबी जवानों ने परिजनों को सूचना दी है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed