फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dead body thrown in the forest after killing a young man

युवक की हत्या कर जंगल में फेंका शव

Mon, 07 Dec 2020 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the forest after killing a young man
देहात बलरामपुर। पुरानी रंजिश के चलते देहात कोतवाली क्षेत्र बलरामपुर के बालपुर गांव निवासी युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। युवक रविवार शाम 7.30 बजे घर से निकला था। सोमवार दोपहर बाद उसका शव कुंआना जंगल में मिला है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बलरामपुर रमाशंकर यादव ने बताया कि बालपुर निवासी मंगलदेव यादव (36) रविवार शाम करीब 7.30 बजे घर से निकले थे। उसी समय से यह लापता थे। सोमवार दोपहर बाद मंगलदेव का शव गांव के निकट कुआना जंगल में मिला है।
विज्ञापन

मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। मृतक के पिता गौरीशंकर यादव का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। गौरीशंकर ने गांव के पूर्व प्रधान संजीव कुमार सिंह उर्फ मुन्ना तथा अजीमुल्ला, संतोष मौर्या और रब्बू के खिलाफ नामजद तहरीर देकर यह आरोप लगाया है कि उनका बेटा पूर्व में प्रधान के खिलाफ शिकायत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत से पूर्व प्रधान व उनके साथी बेटे से रंजिश रखते थे। इन्हीं लोगों ने मेरे बेटे की हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर संजीव कुमार सिंह, अजीमुल्ला, संतोष मौर्या व रब्बू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed