{"_id":"66955be40c6f36c67e0c6c5c","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-roadside-pit-balrampur-news-c-99-1-brp1002-111897-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क किनारे गड्डे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क किनारे गड्डे में मिला युवक का शव
Mon, 15 Jul 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 15 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। चौकिया गांव के पास मामा के घर आए युवक का शव सोमवार को सड़क किनारे गड्ढे में मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि परिजन इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराजगंज तराई के गोपालिपुर निवासी राजेश कुमार (28) रविवार रात अपने मामा के घर चौकिया गांव गया था। सोमवार दोपहर उसका शव गांव के बाहर प्राथमिक स्कूल के बगल में टावर के पास सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। शव देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो राजेश की शिनाख्त हुई। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। गड्ढे के पास ही राजेश की बाइक मिली है। एसओ तेजनारायण गुप्ता का कहना है कि जांच में पता चला कि गांव के चारों ओर पानी भरा है। इसके चलते बाइक समेत गड्ढे में गिरने से राजेश की मौत हुई है। छानबीन की जा रही है।