{"_id":"5f0200c48ebc3e42b62d0b18","slug":"dead-body-of-a-man-found-in-farm-under-suspicious-circumstances-balrampur-news-lko52932658","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नई बाजार पुरवा निवासी अधेड़ का शव रविवार को देवीपाटन गांव के पास खेत में संदिग्ध हालत पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नई बाजारपुरवा निवासी राहुल कश्यप ने रविवार को बताया कि उनके पिता प्रदीप कश्यप (45) सुबह आठ बजे देवीपाटन मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। काफी देर तक घर न लौटने पर उनकी तलाश की गई। देवीपाटन गांव के एक खेत में उनके पिता का शव पाया गया है।
प्रदीप मानसिक रूप से बीमार थे। लॉकडाउन के कारण काफी समय से उनका इलाज भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा था। मामले की सूचना देवीपाटन पुलिस चौकी को दी गई है। चौकी इंचार्ज देवीपाटन आरके वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।