{"_id":"5eca8cac8ebc3e9ac806f2f2","slug":"dead-baby-found-balrampur-news-lko5229961188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजापुर भरिया जंगल में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। मृतका दो दिन पूर्व घर से निकला था। पुलिस प्रेम प्रसंग को आधार मानकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
नगर कोतवाल रामाश्रय राय ने बताया कि राजापुर भरिया जंगल में पेड़ से लटक रहे युवक की पहचान राकेश यादव (22) ग्राम जिगना कोतवाली नगर क्षेत्र के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह गत तीन मई को मुंबई से लौटकर 14 दिन तक क्वारंटीन रहा था।
मृतका दो दिन पूर्व घर से कहीं जाने के लिए निकला था और घर वापस नहीं आया था। 23 मई की रात 10 बजे मृतक की भाई से मोबाइल पर बात भी हुई थी। मृतक की जेब से एक युवती की फोटो मिली है। मृतक के परिजन युवती को पहचानते नहीं है। प्रथम दृष्टया यह मौत प्रेम प्रसंग के चलते होना प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।