फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DCM and pickup collided while overtaking in Balrampur driver and helper died

Balrampur News: ओवरटेक करते समय डीसीएम और पिकअप में भिड़ंत, चालक-खलासी की मौत; घरों में मची चीख पुकार

Sat, 08 Feb 2025 12:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 12:21 PM IST
सार

बलरामपुर में ओवरटेक करते समय डीसीएम और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक-खलासी की मौत हो गई। घटना के बाद घरों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
DCM and pickup collided while overtaking in Balrampur driver and helper died
ओवरटेक करते समय डीसीएम और पिकअप में भिड़ंत - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में पिकअप और डीसीएम में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि ओवरटेक के दौरान भिड़ंत हुई है। हादसा कोतवाली क्षेत्र के मुख्य एनएच मार्ग पर बसंतपुर गांव के पास शनिवार सुबह 5:30 बजे हुआ। 

विज्ञापन


बलरामपुर से बढ़नी की तरफ आगे पीछे चल रही डीसीएम और पिकप में हुई टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। पोल को तोड़ते हुए सड़क से नीचे चली गई। वहीं डीसीएम सड़क पर एक पुलिया से टकराकर रुक गई। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गैसड़ी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सवार दो लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी गैसड़ी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल बलजीत कुमार राव ने बताया कि मृतकों की पहचान निसार मोहम्मद पुत्र नसरुद्दीन (30) वर्षीय निवासी जागुवासाई जिला बदायूं तथा श्याम सिंह यादव पुत्र महेंद्र पाल सिंह यादव निवासी फिलनगर शाहजहांपुर के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। 


परिजनों के मुताबिक निसार अपने सहयोगी श्याम सिंह यादव के साथ पिकअप पर फॉर्म गद्दा लादकर रजडेरवा (गैसड़ी) जा रहा था। जिस डीसीएम से भिड़ंत हुई उस पर मटर लदा हुआ था, जो बढ़नी जा रही थी। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन को छोड़कर मौके पर फरार हो गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed