{"_id":"6585d63365b7a01d4a07fc7c","slug":"daughters-touch-the-floor-police-accompany-them-every-step-of-the-way-balrampur-news-c-99-1-slko1019-5513-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बेटियां छुएं मंजिल, पुलिस हर कदम उनके साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बेटियां छुएं मंजिल, पुलिस हर कदम उनके साथ
Sat, 23 Dec 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। पुलिस की पाठशाला में क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बेटियों के सपनों को पंख लगाते हुए आह्वान किया कि वह अपनी मंजिल छुएं, पुलिस हर कदम उनके साथ है। इसका आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को ईशावास्यम इंटर कॉलेज में किया गया।
उन्होंने कहा कि बेटियां अपराधियों से डरे नहीं वरन डटकर उनका मुकाबले करें। चुप्पी साधे रहना ही अपराधियों को अपराध करने का हौसला देता है। इस लिए कुछ भी गलत होने की संभावना पर तत्काल पुलिस को सूचित करना चाहिए। पुलिस तत्काल हरसंभव मदद को उपलब्ध रहेगी। सीओ ने बताया कि घरेलू हिंसा होने पर पीड़िता 181 नंबर पर डायल कर मदद प्राप्त कर सकती है।
कहा कि बेटियों को इतना निडर व बहादुर होना चाहिए कि अगर वह घूर भर दें तो किसी मनचले की उनके पास फटकने की हिम्मत न हो। अगर कहीं कोई परेशानी आए तो तत्काल 1090 पर कॉल कर अपनी परेशानी बताना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य शाकिर अली, रमेश पाल, बृजेंद्र त्रिपाठी, अमित गुप्ता, सुबोही व अनामिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर कोई भी निजी जानकारी, निजी तस्वीरें, पारिवारिक स्थिति या जानकारियां साझा नही करना चाहिए। अगर कोई गलत मैसेज करे तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से करना चाहिए। अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेसट को भी स्वीकार नहीं करना चाहिए। साथ ही अनचाहे गेम्स व एप को खोलने से भी बचना चाहिए। स्कूल आने-जाने के दौरान अगर कोई समस्या आती है तो अभिभावक को अवश्य बताएं।