फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Daughters to showcase their mettle in inter-university volleyball competition

Balrampur News: अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी बेटियां

Thu, 15 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Daughters to showcase their mettle in inter-university volleyball competition
फोटो-30- मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में ​खिलाड़ियों के साथ कुलपति। स्रोत विश्वविद्यालय
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंच गई। इंटीग्रल विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध चार महाविद्यालयों की 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बृहस्पतिवार को टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


टीम में नंदिनी नगर महाविद्यालय, रघुकुल महिला महाविद्यालय, लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज और आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय, बभनान की खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ कोच भी मौजूद हैं। लखनऊ पहुंचने के बाद खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह है। प्रतियोगिता के जरिए उन्हें अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और अन्य विश्वविद्यालयों की टीमों के साथ मुकाबला करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed