फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Daughters are not less than sons in any field

Balrampur News: किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं बेटियां

Mon, 31 Jul 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 31 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Daughters are not less than sons in any field
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में बेटियों के परिजनों दिया जा रहा बेबी किट।
बलरामपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला स्तरीय अस्पतालों में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिला महिला अस्पताल और संयुक्त जिला चिकित्सालय में केक काट कर वहां जन्म लेने वालीं 11 बालिकाओं का जन्मदिन मनाया गया। उनके परिजनों को बेबी किट व मिठाई वितरित कर बेटी के आगमन की बधाई दी गई।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. विनीता राय ने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। घर के किचन से लेकर जंग के मैदान तक बेटियां अपना परचम लहरा रही हैं। अब बेटी के पैदा होने पर परिजनों को निराश नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने कहा कि बेटियों को गर्भ में बचाने से लेकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है।महिला अस्पताल में छह और संयुक्त जिला चिकित्सालय में जन्मी पांच बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। सभी बालिकाओं के लिए परिजनों को बेबी किट वितरित की गई। इस अवसर पर संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओटी इंचार्ज साक्षी मिश्रा, महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा, जिला समन्वयक राधिका मिश्रा, वन स्टाॅप सेंटर की प्रभारी सना, मधू वर्मा व राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed