{"_id":"6158917e8ebc3e289d2ec46f","slug":"dalit-woman-village-head-sleeping-in-the-house-shot-balrampur-news-lko598317380","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही महिला ग्राम प्रधान को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रही महिला ग्राम प्रधान को मारी गोली
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली बलरामपुर क्षेत्र के सिरिया गांव में दलित महिला ग्राम प्रधान को घर में सोते समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में प्रधान को इलाज के लिए बलरामपुर से हायर सेंटर रेफर किया है। प्रधान के पति की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विदित हो कि सिरिया ग्राम पंचायत की दलित महिला प्रधान फूल कुंवरि शुक्रवार रात घर में अपने पति व बेटी के साथ अलग-अलग बिस्तर पर सो रही थी। प्रधान के पति रामसागर ने बताया कि रात करीब 12 बजे फूलकुंवरि तेजी से चीखीं।
राम सागर तथा बेटी कल्पना ने उठकर देखा तो फूल कुंवरि खून से लथपथ थीं और उनके सिर में गोली लगी थी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों तथा परिजन प्रधान को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालत ठीक न होने पर शनिवार दोपहर प्रधान को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है। सीओ सिटी वरूण मिश्र तथा नगर कोतवाल मानवेंद्र पाठक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि रामसागर की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज की गयी है।
महिला ग्राम प्रधान के बगल ही सो रहे पति तथा बेटी का कहना है कि वह नींद में थे और फायर की आवाज नहीं सुन सकी। बेटी के जगाने पर उनकी नींद टूटी। फूस के मकान में चली गोली की आवाज पड़ोसियों को भी नहीं सुनाई दी। यह सारी बातें घटना की गुत्थी को और उलझा रही है। ऐसे में यह मामला संदिग्ध होता जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वह घटना के हर पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।