फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cyclist killed in bike collision

Balrampur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sun, 23 Jul 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cyclist killed in bike collision
बलरामपुर के प्रेमनगर गांव के पास घटना की छानबीन करती पुलिस।
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। क्षेत्र के तुलसीपुर-हरैया मार्ग पर प्रेमनगर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नंदमहरा चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तुलसीपुर-हरैया मार्ग पर प्रेमनगर गांव के मोड़ पर तुलसीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार ग्राम प्रेमनगर निवासी ननके पंडित (50) को जोरदार टक्कर मार दी। वे अहलाद डीह चौराहे से अपने गांव प्रेमनगर आ रहे थे। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक सवार फरार हो गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed