फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   cultural spot

800 ग्राम पंचायतों में तलाशी जाएगी सांस्कृतिक धरोहर

Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
cultural spot
फोटो-7-बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यशाला में मौजूद ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रती? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले की 800 ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक धरोहार की तलाश होगी। गांव की सांस्कृतिक धरोहर की सूचना को मोबाइल में भी कैद किया जाएगा। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय और सीएससी के मध्य गांवों में धरोहर की तलाश करने के लिए अनुबंध किया गया है। सभी गांवों की सांस्कृतिक सूचना विशेष मोबाइल एप के माध्यम से संकलित करने का काम कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के माध्यम से होगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर के 800 सीएसी उद्यमियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह जानकारी एडीएम राम अभिलाष ने दी। वह जिला पंचायत सभागार में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर काम करने वाले ग्राम स्तर के 480 उद्यमियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव की सांस्कृतिक धरोहर को तलाश करने का कार्य देश में पहली बार शुरू किया गया है। इसे मेरा गांव मेरी धरोहर नाम दिया गया है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश ने कहा कि सर्वे के दौरान सीएससी के उद्यमियों को गांव के खास सांस्कृतिक पहचान को मोबाइल में कैद करना है। गांव के प्रसिद्घ स्थान, किवदंती, व्यक्ति विशेष, पकवान, विशेष आभूषण व कपड़े आदि की जानकारी साझा की जाएगी। सीएससी के जिला प्रबंधक अमित सिंह ने कहा कि जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों में काम करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर के उद्यमियों को अपने-अपने गांव में सांस्कृतिक धरोहर की तलाश करनी है। पहले चरण में 480 उद्यमियों को डेटा जुटाने के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। बाकी बचे 320 उद्यमियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर के जिला समन्वयक अरुण प्रकाश वर्मा ने सभी उद्यमियों को सांस्कृतिक धरोहर की तलाश करने के बारे में प्रशिक्षण दिया। सर्वे के दौरान उद्यमियों को मोबाइल से फोटो व वीडियो के माध्यम से मेरा गांव मेरी धरोहर को संकलित करने का तरीका बताया गया। सरकार के प्रयास से अब गांवों के सांस्स्कृतिक धरोहर की एक क्लिक से जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed