फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   cultural

एमएलके में आज धमाल मचाएंगे ग्रामीण कलाकार

Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
cultural
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में 27 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। लोगों को कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। जिला युवा कल्याण विभाग में पंजीकरण कराने वाले ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले कलाकारों को धमाल मनाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बीते दिन बताया कि सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ाने व युवाओं में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से 27 सितंबर को एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में कार्यक्रम कराए जाएंगे। 19 विधाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों को ग्रामीण क्षेत्र की विधाओं जैसे लोक नृत्य, लोकगीत, एकांकी, क्लासिकल वोकल, कर्नाटक ओकल, सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन, मृदुगम, हारमोनियम, गिटार वादन, कुचिपुड़ी नृत्य व मार्शल आर्ट में कलाकारों को अपना जलवा बिखेरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के पुरुष व महिला कलाकारों को शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रतिभागियों की तरफ से अधिकतम तीन विधाओं में शामिल होने के लिए आवेदन किया जा सकता है। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले कलाकारों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करान ने वाले कलाकारों को धमाल मचाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed