{"_id":"65550c24d216a20b530eda19","slug":"crushing-season-started-with-puja-balrampur-news-c-99-1-slko1018-4474-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पूजा के साथ पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पूजा के साथ पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल ने बुधवार को इंडेंट पूजा के साथ पेराई सत्र 2023-24 का शुभारंभ कर दिया है। चीनी मिल ने इस सत्र में 177 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। किसानों से निर्गत पर्ची के अनुसार साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की गई है।
बलरामपुर चीनी मिल के इकाई प्रमुख निष्काम गुप्त, महाप्रबंधक गन्ना श्याम सिंह, महाप्रबंधक यांत्रिक योगेंद्र सिंह बिष्ट एवं महाप्रबंधक एचआर राजीव अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इंडेंट पूजा की। इकाई प्रमुख ने बताया कि चीनी मिल ने अपनी पेराई क्षमता का विस्तार किया है। प्रतिदिन एक लाख 20 हजार कुंतल गन्ना पेराई की क्षमता है। क्षमता के अनुसार इस बार चीनी मिल ने 177 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उन्होंने किसानों से अपील किया है कि जारी की जाने वाली पर्ची की वैद्यता के अनुसार चीनी मिल को साफ-सुथरा, ताजा एवं जड़-पत्ती अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करें। इस अवसर पर एसबी पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, संजय सिंह, योगेंद्र प्रसाद शुक्ल, केपी सिंह एवं वेलफेयर आफीसर एसपी सिंह सहित चीनी मिल के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।