फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Crowd rushes for urea, woman standing in line faints

Balrampur News: यूरिया के लिए उमड़ी भीड़, कतार में खड़ी महिला बेहोश

Sun, 21 Dec 2025 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Crowd rushes for urea, woman standing in line faints
बलरामपुर के सिंहपुर समिति पर बेहोश पड़ी महिला ।-स्रोत: ग्रामीण
ललिया। तराई क्षेत्र में यूरिया की भारी किल्लत है। एक-एक बोरी खाद के लिए किसान परेशान हैं। सिंहपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर रविवार को सुबह से ही लंबी कतार लगी रही, इसके बावजूद कई किसानों को खाद नहीं मिली। सुबह से खाद लेने के लिए कतार में खड़ी रामदयालडीह गांव निवासी महिला किसान सीतापति (54) ठंड के कारण अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तत्काल क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

रबी फसलों के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है। खाद के लिए समिति पर भोर से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई। समिति पर अव्यवस्थाओं के चलते अफरातफरी का माहौल रहा। किसानों का कहना था कि समिति परिसर में भीड़ के बावजूद बैठने, ठंड से बचाव और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर किसानों को लंबी कतार में खड़े रहना पड़ रहा है, जिससे बीमार होने का खतरा बना हुआ है। किसानों का आरोप है कि ब्लॉक स्तर के विभागीय अधिकारी जांच के लिए समिति पर नहीं आते, जिससे अनियमितताओं को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

अधिक दाम पर बेची जा रही खाद
किसान शिवदास, कृष्ण कुमार, छेदीराम, रामसहाय, अमरेश, महेश, राजू, नरेन्द्र, मनोज आदि ने कहा कि समिति पर यूरिया खाद निर्धारित मूल्य 266 रुपये 50 पैसे प्रति बोरी के बजाय 290 से 300 रुपये प्रति बोरी तक बेची जा रही है। किसानों का कहना है कि निजी दुकानों पर भी यूरिया 350 रुपये में मिल रही है। मजबूरी में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराई जाएगी जांच
इस संबंध में जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार संबंधित सचिव पर कार्रवाई की जाएगी। - उपेंद्र नाथ खरवार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed