फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Crowd gathered in Kotwali over comment on Prophet Sahib

Balrampur News: पैगंबर साहब पर टिप्पणी को लेकर कोतवाली में जमावड़ा

Wed, 02 Oct 2024 08:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Kotwali over comment on Prophet Sahib
बलरामपुर के नगर कोतवाली का घेराव करते लोग।-संवाद
बलरामपुर। श्रावस्ती जिले के इकौना निवासी एक व्यक्ति के सोशल मीडिया पर पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी से नाराज लोग मंगलवार की रात नगर कोतवाली पहुंच गए। एकत्र लोगों ने प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने पहले से ही इस मामले में इकौना में केस दर्ज होने की बात कहकर लोगों को वापस कर दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पैगंबर मुहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी का मामला यहां भी पहुंच गया। नाराज लोगों का जत्था मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली नगर पहुंच गया। देखते ही देखते कोतवाली में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सौ से अधिक लोगों की भीड़ जुटने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग की। कहा कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

इस पर कोतवाल नगर शैलेश सिंह ने बताया कि इस मामले में इकौना पुलिस पहले ही केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। ऐसे में एक ही मामले में अलग-अलग दो एफआईआर कैसे दर्ज की जाय। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर वापस किया। वहीं, एसपी विकास कुमार ने कोतवाली पुलिस से इस मामले में पूरी जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed