फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Crops got a new lease of life due to rain

Balrampur News: बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

Thu, 12 Sep 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Crops got a new lease of life due to rain
बलरामपुर के हरैया सतघरवा क्षेत्र में लहलहा रही धान की फसल।-संवाद
मौसम हुआ सुहाना, धूप व उमस से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

शहर में जलभराव से बढ़ी दिक्कतें, आवागमन प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। जिले में अचानक मौसम बदलने से लोगों को धूप व उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। सितंबर माह में पहली बारिश से धान व गन्ने की फसलों को संजीवनी मिली है तो वहीं शहरवासियों को दिक्कतें बढ़ गई है। शहरों में जलभराव होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है।
बुधवार की रात से मूसलाधार बारिश जारी है। बृहस्पतिवार को भी पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। नगर के सिविल लाइन, अलीजानपुरवा, गोविंदबाग व नौशहरा आदि मोहल्ले में जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विकास भवन में भी जलभराव की समस्या रही।
विज्ञापन


अस्पताल में भरा पानी, मरीज व तीमारदार हुए परेशान
तुलसीपुर। लगातार हुई बारिश से चारों तरफ जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित हुई है। तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बारिश का पानी भर गया। इससे मरीज व तीमारदारों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज सरोज रानी, पप्पू जायसवाल व सलमान ने बताया कि अस्पताल में इलाज कराने आए थे। अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भरा है। जाने के लिए रास्ता नहीं है। जलनिकासी न होने से आए दिन अस्पताल में यह समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान व गन्ने की फसल को होगा फायदा
सितंबर माह के पहले सप्ताह में बारिश न होने से धान व गन्ने की फसल सूखने लगी थी। कुछ किसान तो पंपिंग सेट से अपनी फसलों में सिंचाई करा दिया था। कुछ किसान पैसे के इंतजाम में लगे थे। बुधवार की रात से हुई बारिश से धान व गन्ने की फसल को संजीवनी मिल गई है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की चिंता दूर हो गई है। दिनेश कुमार, दयाशंकर, माता प्रसाद व कृष्ण गोपाल ने बताया कि सितंबर माह में तेज धूप होने से धान की पत्तियां सूखने लगी थीं। अगर एक-दो दिन में बारिश न होती तो पंपिंग सेट से सिंचाई करना पड़ता, लेकिन भगवान ने किसानों की सुन ली। उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह बारिश धान व गन्ने की फसल के लिए काफी लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed