फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अचानक तबियत बिगड़ने से डायल-100 प्रभारी की मौत

अचानक तबियत बिगड़ने से डायल-100 प्रभारी की मौत

Sun, 24 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
अचानक तबियत बिगड़ने से डायल-100 प्रभारी की मौत

विज्ञापन
डायल-100 प्रभारी की मौत

बलरामपुर। जिले में यूपी डायल-100 के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज सिंह की रविवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। वह जरूरी कागजों पर एसपी का हस्ताक्षर कराने गए थे। आफिस के सामने ही सड़क पर खड़े-खड़े अचानक गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद उनकी मौत हो गई।

मनोज सिंह मूल रूप से चंदौली जिले के रहने वाले थे। वह डायल-100 संबंधी कुछ कागजात पर रविवार सुबह एसपी का हस्ताक्षर कराने उनके कार्यालय गए थे। रविवार होने के कारण वह कार्यालय के बाहर कैंटीन के सामने सड़क पर खड़े होकर एसपी का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैंटीन के सामने ही गाड़ी से उतरकर आफिस की ओर चलते ही वह अचानक गिरकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल ले गए। बताते अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। जिला अस्पताल डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी उम्र करीब 50 वर्ष थी। उनके निधन की सूचना पर एसपी प्रमोद कुमार, सीओ सिटी ओपी सिंह व अन्य अफसर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मनोज के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मनोज सिंह पहले से ही शुगर के मरीज थे। मूल रुप से चंदौली के रहने वाले मनोज का परिवार वाराणसी में रहता है। संभावना है कि ह्रदयगति रुक जाने से उनकी मोत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed