फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों ने जताया आक्रोश

मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों ने जताया आक्रोश

Wed, 21 Jun 2017 05:19 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों ने जताया आक्रोश
मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन

शीघ्र मानदेय का भुगतान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
हरैया सतघरवा-बलरामपुर। बकाया मानदेय का भुगतान न होने से संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश है। पावर कॉर्पोरेशन महकमा पर संविदा कर्मियों ने मानदेय भुगतान न करने का आरोप लगाया। विद्युत विभाग के कर्मियों ने डीएम से बकाया मानदेय का भुगतान कराने की गुहार लगाई है। शीघ्र बकाया मानदेय का भुगतान न होने पर संविदा कर्मियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

हरैया सतघरवा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी विष्णु कुमार सिंह, अंजन श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, रवीन्द्र कुमार, दीपक सिंह, राकेश कुमार वर्मा व राम गोपाल आदि ने मंगलवार को डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि छह माह से मानदेय भुगतान न होने के कारण आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। मानदेय भुगतान न होने से परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन विनय कुमार से कई बार मानदेय भुगतान कराने की मांग की गई लेकिन अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया जा सका है। संविदा कर्मियों ने डीएम से शीघ्र बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। शीघ्र ही बकाया मानदेय भुगतान न होने पर संविदा कर्मियों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन ने शीघ्र बकाया मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed