फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जिले को चमकाने में विकास कार्यों पर खर्च होंगे रुपये 2.79 अरब

जिले को चमकाने में विकास कार्यों पर खर्च होंगे रुपये 2.79 अरब

Sat, 17 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जिले को चमकाने में विकास कार्यों पर खर्च होंगे रुपये 2.79 अरब
2.79 अरब के विकास कार्यों से चमकेगा जिला
विज्ञापन

- चालू वित्तीय वर्ष के बजट की रूपरेखा तैयार कराने में जुटे विभाग
- जिले की 21 लाख आबादी को मौलिक सुविधाएं देने की कवायद
मंगल देव गिरि
बलरामपुर। 2.79 अरब रुपये के विकास कार्यों से जिले को चमकाने का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष के विभागीय बजट की रूपरेखा तैयार कराने में अफसर जुटे हैं। जिले की 21 लाख आबादी को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में 20 जून को जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना की बैठक में विकास कार्यों के विभागीय प्रस्ताव चर्चा के बाद पारित होंगे।
वित्तीय वर्ष 2016-17 में जनपद के विकास के लिए दो अरब 78 करोड़ 61 लाख रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया था। विकास कार्यों पर खर्च के लिए शासन ने एक अरब 38 करोड़ 76 लाख 21 हजार रुपये आवंटित किए थे। वित्तीय वर्ष 2017-18 में जनपद में विकास कार्यों पर खर्च के लिए विभागीय अफसरों ने दो अरब 79 करोड़ 25 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है जो गत वर्ष की अपेक्षा 64 लाख रुपये अधिक है। जिला योजना के गठन में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत, नगर निकायों तथा समस्त विभागों में संचालित कार्यक्रमों के अंतर्गत विभागीय अफसरों के प्रस्तावों को शामिल किया गया है। विभागीय कार्यक्रमों के प्रस्तावों की मूल धनराशि में संशोधन किया गया है। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक में विभागीय अफसरों को विकास कार्यक्रमों पर खर्च होने वाली धनराशि का ब्यौरा उपलब्ध कराना होगा। विकास कार्यक्रमों का संचालन होने से जिले की 21 लाख आबादी को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।
विज्ञापन

डीएसटीओ ओंकार सिंह ने बताया कि, कलेक्ट्रेट सभागार में 20 जून को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक होगी। इसमें सभी प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। बैठक में प्रस्ताव शामिल कराने के लिए विभागीय अफसरों ने ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है। चर्चा के बाद सभी प्रस्ताव पारित होंगे और विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन कार्यों पर होगा विशेष ध्यान
जिले के विभिन्न क्षेत्र पंचायतों व नगर निकायों से प्राप्त प्रस्ताव में मूल रूप से भवन निर्माण, सीसी रोड, केसी ड्रेन, हैंडपंप, नाली-खड़ंजा, निशुल्क बोरिंग, स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण, मध्यम गहरी बोरिंग, तालाब, सड़क व पुलिया आदि कार्यों पर विकास योजनाएं तैयार की गई हैं जिनका समावेश जिला विकास योजना में किया गया है। जिला योजना के बजट से एक अरब 56 करोड़ 11 लाख 36 हजार रुपये पूंजीगत मद में, 51 करोड़ एक लाख रुपये एससीपी मद में तथा चार करोड़ 12 लाख 95 हजार रुपये टीएसपी मद में खर्च होंगे। शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं एवं जनपद के दृष्टिगत स्वच्छ पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं रोजगार पर बजट खर्च किए जाएंगे।


इनको दी प्राथमिकता
जिला योजना से कृषि विकास पर 39.45 लाख, वनीकरण पर पांच करोड़ 16 लाख, रोजगार पर 69 करोड़ 77 लाख 30 हजार, सड़क एवं पुल पर 45 करोड़ 50 लाख 11 हजार, पंचायतीराज पर आठ करोड़ 47 लाख, स्वच्छता पर 37 करोड़ 93 लाख आठ हजार, शिक्षा पर आठ करोड़ 50 लाख, चिकित्सा पर आठ करोड़ 15 लाख 85 हजार, सभी छात्रवृत्तियों पर दो करोड़ 87 लाख 76 हजार, सभी प्रकार की पेंशन पर 10 करोड़ 71 लाख 52 हजार तथा पेयजल पर 14 करोड़ 85 लाख 13 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला योजना के अंतर्गत सभी योजनाओं पर दो अरब 12 करोड़ 17 लाख 36 हजार व अन्य योजनाओं पर 67 करोड़ सात लाख 64 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed