फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   डेमू ट्रेन में यात्रियों से लूट, तीन घायल

डेमू ट्रेन में यात्रियों से लूट, तीन घायल

Mon, 16 Oct 2017 10:14 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
डेमू ट्रेन में यात्रियों से लूट, तीन घायल
डेमू ट्रेन में यात्रियों से लूट, तीन घायल
विज्ञापन


तुलसीपुर नगर-बलरामपुर । सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे गोरखपुर से गोंडा जाने वाली डेमू ट्रेन तुलसीपुर गैसड़ी के बीच एक डिब्बे में बदमाशों ने चाकू की नोक के बल पर लूटपाट की तथा चाकू से हमला भी कर तीन लोगों को घायल कर दिया।

जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तुलसीपुर जीआरपी घटना की पुष्टि तो कर रही है लेकिन विवरण देने में असमर्थ है।

सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक संजीवन लाल ने सोमवार को बताया कि भोर में जीआरपी जवान तीन घायल यात्रियों को लेकर अस्पताल में आए थे।

जिसमें राहुल जयसवाल (23) वर्ष पुत्र लाल जयसवाल के गर्दन पर कई बार चाकुओं से हमला किया गया इसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इसी प्रकार गुलाब जयसवाल (62) वर्ष पुत्र हीरालाल तथा परसना देवी (62) वर्ष पत्नी बनारसी लाल घायलावस्था में थे।
विज्ञापन


रात में प्रथम उपचार करके बलरामपुर के लिए रेफर कर दिया गया। यात्रियों ने अस्पताल में पूरा पता नहीं लिखाया है। इस संबंध में जीआरपी चौकी तुलसीपुर प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना सही है लेकिन किसी भी यात्री ने अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed