फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   सदर विधायक के गुर्गो ने बीएसए से की अभद्रता

सदर विधायक के गुर्गो ने बीएसए से की अभद्रता

Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
सदर विधायक के गुर्गो ने बीएसए से की अभद्रता
सदर विधायक के गुर्गों ने बीएसए से की अभद्रता
विज्ञापन

-डीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल ने शांत कराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। बुधवार की शाम अपने आवास पर मौजूद बीएसए के साथ दलबल से पहुंचे भाजपा सदर विधायक के गुर्गों ने अभद्रता की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए ने डीएम को फोन से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंची नगर कोतवाली की पुलिस ने मामले को रफादफा कराया।
बीएसए रमेश यादव ने बताया कि कुछ केजीबीवी के संचालन के संबंध में ई-टेंडरिंग होना है। सदर विधायक पल्टूराम केजीबीवी ई-टेंडरिंग को लेकर मेरे ऊपर दबाव बना रहे हैं। इसी सिलसिले में शाम को विधायक अपने दलबल के साथ सिविल लाइंस स्थित मेरे आवास पर पहुंच गए। विधायक के गुर्गों ने मेरे के साथ अभद्रता करने की कोशिश की। इसी बीच मैंनेे डीएम को फोन करके मामले से अवगत कराया। डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर नगर कोतवाल गंगेश शुक्ला भी लावलश्कर के साथ मौके पर पहुंच गए। नगर कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि बीएसए ने हमें घर के बाहर कुछ लोगों के आने की खबर दी थी। बीएसए ने यह भी बताया था कि मौके पर कुछ लोग मेरे साथ अभद्रता करने की कोशिश कर रहे है। मेरे निर्देश पर पहुंचे नगर कोतवाल ने बताया कि फोर्स आने के पहले लोग बीएसए आवास से जा चुके थे। मामले के संबंध में बीएसए की तरफ से अभी तक को लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विधायक बोले
-बीएसए द्वारा लगाए जा रहे सारे आरोप झूठे व आधारहीन है। बीएसए पैसा लेकर शिक्षकों का ट्रांसफर व पोस्टिंग कर रहे है। इसी संबंध में बुधवार को मैंने उनको डीएम के यहां तलब किया था। बीएसए नहीं आए। ट्रांसफर पोस्टिंग में धन उगाही करने से बचने के लिए बीएसए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पल्टूराम, सदर विधायक बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed