फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बेटे की मौत के गम में बूढ़ी मां ने तोड़ा दम

बेटे की मौत के गम में बूढ़ी मां ने तोड़ा दम

Wed, 30 Jan 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
बेटे की मौत के गम में बूढ़ी मां ने तोड़ा दम
बेटे की मौत के गम में बूढ़ी मां ने तोड़ा दम
विज्ञापन


बलरामपुर। जवान बेटे की मौत के गम में बूढ़ी मां ने भी दम तोड़ दिया। बेटे की चिता के पास ही मां का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया।

देवलहा निवासी सुबरन सिंह (48) बाइक से डीजल लाने पिपरा बाजार गए थे। लौटते समय रास्ते में एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सुबरन का एक्सीडेंट हो गया।

पुलिस सुबरन को इलाज के लिए गंभीर हालत में गोंडा ले गई। सोमवार को सुबरन की मौत हो गई। परिवारीजन सुबरन का शव घर ले आए। मंगलवार की सुबह सुबरन का अंतिम संस्कार किया जाना था।
विज्ञापन


सुबरन की बूढ़ी मां शीला (70) से परिजनों ने बेटे की मौत कुछ देर तक छिपाए रखी। शीला भी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। बेटे की मौत की जानकारी होते ही शीला दहाड़े मारकर रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद सदमे की वजह से शीला की भी मौत हो गई। परिजनों तथा ग्रामीणों ने शीला का भी अंतिम संस्कार बेटे की चिता के पास ही कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed