{"_id":"5a919acc4f1c1bb3208bb15d","slug":"201519491788-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में युवक को मारी गोली
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर गांव में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी ने युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
शनिवार को नगर कोतवाल डॉ. उपेन्द्र राय ने बताया कि शुक्रवार रात भीखमपुर निवासी इमरान उर्फ सोनू-40 गांव में बरकतउल्ला के घर पर अपनी गाड़ी खड़ी करके घर लौट रहा था। इसी बीच वहीं पर धात लगाए बैठे गांव के ही कलीम ने इमरान को गोली मार दी।
गोली इमरान के पेट में लगी। गोली चलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। परिवारीजनों तथा ग्रामीणों ने घायल इमरान को आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने इमरान को बहराइच रेफर कर दिया। इमरान के पिता इस्माइल की तहरीर पर आरोपी कलीम के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।