{"_id":"596a47784f1c1b386e8b4610","slug":"201500137336-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के भाई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के भाई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के भाई ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
-कहा, खनन माफियाओं से मिलकर सत्ता को बदनाम कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
तुलसीपुर नगर-बलरामपुर। गैसड़ी भाजपा विधायक के बड़े भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खनन माफियाओं से मिलकर पुलिस शासन सत्ता को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के संरक्षण में प्रतिबंधित पहाड़ी नालों से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन हो रहा है।
शनिवार को गैसड़ी भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह के बड़े भाई व जिला पंचायत सदस्य मिथिलेश सिंह ने बताया कि ग्राम पुरुषोत्तमपुर के निकट कटोहा पहाड़ी नाले से शुक्रवार रात अवैध बालू खनन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर तुलसीपुर पुलिस को सूचना दी गई। पूरी रात पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ने वाले लोग रात भर रखवाली करते रहे तथा पुलिस के आने का इंतजार करते रहे। मिथिलेश का कहना है कि बार-बार कहने पर पुलिस शनिवार सुबह 9 बजे मौके पर पहुंची। ऐसे में यह लगता है कि पुलिस खनन माफियाओं से मिली है और अवैध खनन के मामले में शासन सत्ता को बदनाम करा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत सूबे के सीएम से की जाएगी। इस संबंध में तुलसीपुर प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी गई है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।