फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   दहेज में बुलेट व नकदी न मिलने पर लौटी बारात -संशोधित फाइल

दहेज में बुलेट व नकदी न मिलने पर लौटी बारात -संशोधित फाइल

Tue, 10 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दहेज में बुलेट व नकदी न मिलने पर लौटी बारात -संशोधित फाइल
दहेज के लिए लड़की वालों को पीटा, बिन दुल्हन लौटी बारात
विज्ञापन


बलरामपुर। दहेज में बुलेट बाइक व दो लाख नकद की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष बिना शादी किए ही लौट गया। यही नहीं दहेज का विरोध करने पर दूल्हे और उसके परिवारीजनों ने घर में घुसकर लड़की वालों से मारपीट भी की। लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस दूल्हे समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरा जंगली निवासी मोईनुद्दीन ने बताया कि 9 अप्रैल को उनके बहन की शादी थी। बारात उतरौला से आई थी। बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया। जब निकाह करने को कहा गया तो वर पक्ष ने बुलेट मोटरसाइकिल व दो लाख नकद दहेज की मांग की।
विज्ञापन


लड़की पक्ष ने जब दहेज देने में असमर्थता जताते हुए विरोध किया तो वर पक्ष के लोग भड़क गए। पीड़ित का आरोप है कि दुल्हे अब्दुल रहीम के पिता लिल्लाही व उनके लड़के रमजान, फैजान व रिजवान ने घर में घुसकर महिलाओं व मेरे साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के बीच बचाव पर मामला शांत तो हुआ लेकिन वर पक्ष के लोग बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर उतरौला कोतवाली में दी है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मोइनुद्दीन की तहरीर पर दूल्हे समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

-सेमरा जंगली गांव में बिना शादी किए ही बारात लौट जाने के बाद कन्या पक्ष के घर मातम का माहौल है। लड़की के भाई मोइनुद्दीन ने बताया कि घटना के बाद से उनकी बहन व मां सदमे में हैं। बहन बार-बार बेहोश हो जाती है।

मां ने 48 घंटे से अन्न-जल का त्याग कर दिया है। मां बार-बार यही दोहरा रही है कि बारात लौट जाने के बाद समाज में उनके परिवार की बदनामी हो गई है। अब उनकी बेटी से कौन शादी करेगा। अपनी पारिवारिक स्थिति बताते हुए मोइनुद्दीन ने बताया कि वह मदरसे में छह हजार रुपये महीने की नौकरी करते हैं।


वह बहन की शादी में करीब चार लाख दहेज की व्यवस्था कर पाने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। मोइनुद्दीन ने यह भी बताया कि शादी के तीन-चार दिन पहले वर पक्ष के लोग उनके घर आए थे और दहेज की मांग की थी।

मोइनुद्दीन ने दहेज दे पाने में असमर्थता जताते हुए यह भी कहा था कि अभी वह बारात की सेवा व बहन की विदाई के अलावा कुछ भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed