फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पुलिसिया उत्पीड़न से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

पुलिसिया उत्पीड़न से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

Mon, 18 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिसिया उत्पीड़न से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा
पुलिसिया उत्पीड़न से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा
विज्ञापन


ललिया-बलरामपुर। पुलिस चौकी पर एक मामले की पूछताछ करने गया युवक आरक्षी की अभद्रता से आग बबूला हो गया। युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर खुदकुशी करने की धमकी दे डाली। युवक डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा।

युवक के समर्थन में बाजारवासी भड़क गए और बाजार तथा बैंक आदि बंद कराकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने युवक को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। घंटों चले हंगामे से बाजार में अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


ग्राम चैसार मथुरा बाजार निवासी अक्षय कुमार शुक्ल ने बताया कि बनकसिया निवासी बाबू को पुलिस डायल-100 के हेडकांस्टेबिल की रिवाल्वर चोरी के मामले में पूछताछ के लिए रविवार रात उठा ले गई थी। सोमवार सुबह बाबू की मां मेरे पास आई और कहाकि मथुरा पुलिस चौकी पर चलकर मेरे लड़के की जानकारी कर लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं बाबू की मां के साथ पुलिस चौकी में पहुंचा तो वहां पर मौजूद आरक्षी बलराम गौड़ ने मेरे साथ अभद्रता की। मैने अभद्रता का विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट भी की गई। पुलिस की अभद्रता से नाराज अक्षय शुक्ला बाजार स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए और कहा कि यदि एक घंटे के अंदर मौके पर डीएम व एसपी नहीं पहुंचे तो मैं ऊपर से कूदकर आत्महत्या कर लूंगा।

मामले की सूचना मिलते ही बाजारवासी अक्षय शुक्ला के समर्थन में आंदोलित हो गए। बाजारवासियों ने बाजार व बैंक आदि बंद करा दिया और चक्का जाम कर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ललिया थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय के समझाने पर भी लोग नहीं माने।

मामले को उलझता देख लोगों ने प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे सीओ तुलसीपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण त्रिपाठी ने अक्षय शुक्ला को समझाकर टावर से नीचे उतारा। अक्षय ने सीओ को अभद्रता करने वाले आरक्षी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


पीड़ित व अन्य बाजारवासियों ने क्षेत्र में हो रहे बालू के अवैध खनन में पुलिस की संलिप्तता की भी शिकायत की है। सीओ ने पीड़ित व बाजारवासियों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed