{"_id":"5c2a4e4fbdec2256a104ea24","slug":"171546276431-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में कीचड़ में सना मिला युवक का शव-संशोधित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में कीचड़ में सना मिला युवक का शव-संशोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में कीचड़ से सना मिला युवक का शव
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के साहेबनगर गांव के मजरा भुजईडीह में सोमवार की सुबह खेत के कीचड़ में सना हुआ युवक का शव मिला है।
पुलिस का मानना है कि युवक की मौत अत्यधिक नशे के कारण हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
थाना महराजगंज तराई के प्रभारी निरीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि साहेबनगर ग्राम पंचायत के मजरा भुजईडीह निवासी सरोकार (26) रविवार की शाम को खेत में लगे गेहूं की फसल की सिंचाई करने गया था।
रात भर घर वापस न आने पर परिवारीजनों ने सरोकार की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने सभी संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
सोमवार सुबह सरोकार का शव खेत में कीचड़ में सना हुआ मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कीचड़ से बाहर निकलवाया। इतने में परिजन भी मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान सरोकार के रूप में की।
प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सरोकार की जेब से भांग की पुड़िया बरामद हुई है। संभावना है कि सरोकार अत्याधिक नशे की हालत में मुंह के बल कीचड़ में गिर गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सरोकार के पिता जगदीश ने बताया कि सरोकार स्थानीय बाजार में मूंगफली का ठेला लगाता था। मगर खेत में सिंचाई करने के चलते रविवार को वह ठेला नहीं लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल जाएगा।