फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   चोरी करने घर में घुसे बदमाशों ने डाक्टर को मारी गोली

चोरी करने घर में घुसे बदमाशों ने डाक्टर को मारी गोली

Sun, 13 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
चोरी करने घर में घुसे बदमाशों ने डाक्टर को मारी गोली
घर में घुसे डकैतों ने डॉक्टर को मारी गोली
विज्ञापन


बलरामपुर। हरैया बाजार में शनिवार देर रात निजी चिकित्सक के घर के अंदर पीछे के दरवाजे से घुसे डकैतों ने विरोध करने पर डॉक्टर को गोली मार दी। घटना स्थल हरैया थाने से चंद कदम की दूरी पर है।

गंभीर हालत में डॉक्टर को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पड़ोस के एक गांव से बदमाशों ने घर में घुसकर नकदी व जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार छह बदमाश हरैया निवासी निजी चिकित्सक मो. सईद खां कासमी के घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। खटपट की आवाज होने पर छत पर सो रहे डॉक्टर ने बदमाशों का विरोध करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से डॉक्टर को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर दूसरे लोग जाग गए तो बदमाश यहां से भाग निकले और पड़ोसी सलीम खां व राजू के यहां भी घुसने का प्रयास किया लेकिन बाजार वासियों के जाग जाने तथा घेराबंदी शरू होने पर बदमाश भाग निकले।

घायल सईद को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां से निकलकर बदमाश पांडेयपुरवा निवासी शिवकुमार के घर में नकब लगाकर 20 हजार नकदी व एक लाख का जेवर उठा ले गए। शिव कुमार को मामले की जानकारी रविवार सुबह हुई है।

इस संबंध में हरैया थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि उन्हें मौखिक रूप से घटना की जानकारी नहीं है। अभी तक किसी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed