{"_id":"59bff56e4f1c1b9a688b53b9","slug":"171505752430-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली से परेशान वकीलों ने एक्सईएन व एसडीओ को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली से परेशान वकीलों ने एक्सईएन व एसडीओ को पीटा
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकीलों ने एक्सईएन व एसडीओ को पीटा
-बदहाल बिजली के लिए हाईवे जाम कर रहे थे वकील
-वकीलों से बात करने पहुंचे थे एक्सईएन, एसडीएम और सीओ के सामने टूट पड़े वकील
नाराज बिजली कर्मियों ने दी पूरे जिले की आपूर्ति ठप करने की चेतावनी
बलरामपुर। बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर रहे वकीलों ने मौके पर पहुंचे एक्सईएन व एसडीओ पावर कॉर्पोरेशन को ही पीट दिया। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर व सीओ सिटी की टीम एक्सईएन को सुरक्षित स्थान पर ले गई। घटना के संबंध में एक्सईएन ने नगर कोतवाली में पांच वकीलों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एक्सईएन ने एसडीएम तथा सीओ को साजिशकर्ता बताया है। घटना से आक्रोशित विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कलेक्ट्रेट में धरना पर बैठ गए। एक्सईएन की तहरीर पर देहात थाने में पांच वकीलों के नामजद तथा अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।
घटना सोमवार दोपहर 12 बजे हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वकील बार संघ के आह्वान पर बदहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। वकीलों ने नेशनल हाईवे बहराइच मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम किशोर गुप्ता व सीओ सिटी नीतेश सिंह दल बल के साथ वकीलों को समझाने में जुटे थे। वकील मौके पर एक्सईएन पावर कारपोरेशन को बुलाने पर अड़े थे। कुछ देर बाद मौके पर एक्सईएन जेपीएस परिहार व एसडीओ योगेन्द्र सिंह पहुंच गए। एक्सईएन वरिष्ठ वकीलों से वार्ता कर रहे थे कि इसी बीच कुछ लोगों ने एक्सईएन व एसडीओ पर हमला कर उन्हें पीट दिया। एसडीएम व सीओ अचानक हुई इस घटना से अवाक रह गए। दोनों लोगों ने एक्सईएन को सुरक्षा घेरे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हंगामे के बाद कुछ वरिष्ठ वकील भी इस अभद्रता को लेकर साथियों पर भड़क गए और आंदोलन खत्म हो गया। उधर दूसरी तरफ एक्सईएन की पिटाई से नाराज विद्युत अधिकारियों व कर्मी खफा हो गए। यह लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। इन लोगों ने चेतावनी भी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति ही ठप कर देंगे। एक्सईएन ने देहात थाने में पांच वकीलों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने मामले में सदर एसडीएम व सीओ पर भी साजिश का आरोप लगाया है। देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एक्सईएन की तहरीर पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
होगी कार्रवाई
-एक्सईएन जेपीएस परिहार ने वकीलों के खिलाफ मारपीट व अन्य मामलों की तहरीर दी है। तहरीर के हिसाब से आरोपी वकील मृगेन्द्र उपाध्याय, अनिल सिंह मामा, जितेन्द्र उपाध्याय, अयाज खां व संतोष पांडेय सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी एसपी बलरामपुर
होगी प्रशासनिक जांच
-एक्सईएन की पिटाई के मामले में नामजद वकीलों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। मौके पर मौजूद सदर एसडीएम सीओ सिटी के शिथिलता की जांच कराई जाएगी तथा यह पता लगाया जाएगा कि उनकी मौजूदगी में घटना कैसे हुई।
आरके मिश्र, डीएम बलरामपुर
-सोमवार को बिजली को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान एक्सईएन व एसडीओ के साथ भीड़ के कुछ लोगों ने हाथापाई की है। मैं इसकी निंदा करता हूं। वकीलों ने कोई मारपीट नहीं की है। यदि वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाता है तो हम लोग भी विद्युत अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ दलित साथी के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
सत्यदेव तिवारी, अध्यक्ष जिला बार संघ बलरामपुर