फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बारिश के पानी से मथुरा बाजार की सड़क बनी तालाब

बारिश के पानी से मथुरा बाजार की सड़क बनी तालाब

Thu, 13 Jun 2019 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
बारिश के पानी से मथुरा बाजार की सड़क बनी तालाब
बारिश से तालाब बनी मथुरा बाजार की सड़क
विज्ञापन



बलरामपुर। बारिश के पानी से मथुरा बाजार की सड़क तालाब बन गई है। सड़क पर जलभराव के चलते बाजारवासियों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बाजारवासियों ने डीएम को प्रार्थनापत्र भेजकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।


बाजारवासी गोविंद पाठक, रामकेवल कसौंधन, कैलाश, विनोद सोनी, पहलवान आदि ने डीएम को भेजे गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि मथुरा बाजार की सड़क बारिश के पानी में तालाब बन गई है। बाजार में नाली निर्माण न होने से बरसात का पानी सड़कों पर भर जाता है।
विज्ञापन



कई बार समस्या का निराकरण कराने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मथुरा बाजार में सामानों की खरीद के लिए दूरदराज क्षेत्रों से लोग रोजाना आते हैं। बाजार की मुख्य सड़क पर जलभराव के चलते कारोबार ठप हो गया है। बाजारवासियों को संक्रामक बीमारियों का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारवासियों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि बाजारवासियों ने समस्या बताई है। हरैया सतघरवा ब्लॉक के बीडीओ तथा मथुरा बाजार के ग्राम पंचायत सचिव को समस्या निराकरण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed