{"_id":"5b672de04f1c1bcb2e8b4a88","slug":"151533488608-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही मां-बेटे को तेंदुए ने हमला कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही मां-बेटे को तेंदुए ने हमला कर किया घायल
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में सो रहे मां-बेटे को तेंदुए ने किया हमला
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नेवलगंज के मजरे झौहना में शनिवार देर रात घर में घुसे तेंदुए ने सो रहे मां-बेटे को घायल कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला। घायल बेटे को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम मामले की छानबीन कर रही है।
झौहना निवासी गुरुदेव ने बताया कि शनिवार रात उनकी पत्नी दीपा अपने एक वर्षीय बेटे विकास के साथ घर के अंदर सो रही थी। जंगल से गांव में आया तेंदुआ गुरुदेव के घर में घुस गया।
तेंदुए ने सो रही दीपा व बेटे विकास पर हमला कर दिया। दीपा ने बच्चे को बचाते हुए शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर जगे परिजन व ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को खदेड़ा। घर में सोते वक्त हुए तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशतजदा हैं।
विज्ञापन
हमले में गंभीर रूप से घायल विकास को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। बनकटवा रेंज के रेंजर तिलकराम ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। गांव में विभाग की टीम को मामले की जांच के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।