फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   25 किलो चांदी के सिक्के सहित चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

25 किलो चांदी के सिक्के सहित चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

Tue, 24 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
25 किलो चांदी के सिक्के सहित चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
25 किलो चांदी समेत दो घरों से उड़ाया 17 लाख का सामान
विज्ञापन


महराजगंज तराई-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरेछीटन अमरहवा गांव में सोमवार रात चोरों ने दो घरों से 25 किलोग्राम पुराने चांदी के सिक्के समेत करीब 17 लाख का माल पार कर दिया। पीड़ितों को मामले की जानकारी मंगलवार सुबह हुई।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर ताबड़तोड़ हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोग आक्रोशित है तथा दहशत में भी है।

ग्राम अमरहवा निवासी नानबाबू पांडेय ने बताया कि सोमवार रात उनके घर के पीछे का दरवाजा तोड़ चारदीवारी के सहारे घर में घुसे चोरों ने घर में रखा 25 किलोग्राम पुराना चांदी का सिक्का व करीब 2.5 लाख का जेवर व अन्य सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सवेरे सोकर उठने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। नानबा बू के मुताबिक चोर उनके घर से करीब 16 लाख रुपये का सामान ले गए हैं। चोर इसी गांव के राजेश के घर से भी 20 हजार नकदी समेत करीब एक लाख का माल पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश के मुताबिक दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे चोर कमरे में रखी संदूक व अटैची आदि उठा ले गए। चोर घर में रखी करीब 20 हजार नकदी व 70 हजार के जेवर एवं बर्तन उठा ले गए हैं।


राजेश के परिवार की संदूक आदि मंगलवार को गांव के पश्चिम टूटी हुई मिली है। नानबाबू तथा राजेश ने मामले की तहरीर पुलिस को दी हैं। थानाध्यक्ष आरएस तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जाो रही हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed