फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   जिलें में सुरक्षित नहीं अधिकारी, अब किसकी बारी...

जिलें में सुरक्षित नहीं अधिकारी, अब किसकी बारी...

Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जिलें में सुरक्षित नहीं अधिकारी, अब किसकी बारी...
बदमाशों ने पीडब्लूडी जेई को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले में कानून व्यवस्था की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। आलम यह है कि यहां आमजन तो दूर अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। ललिया थाना क्षेत्र में सड़क की मरम्मत करा रहे जेई को बदमाशों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा।

जेई के बेहोश होने पर बदमाश चले गए। जेई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीडब्लूडी निर्माण खंड बलरामपुर के जेई राहुल गुप्ता का कहना है कि रविवार को वह चौधरीडीह मथुरा बाजार मार्ग से शिवपुरा संपर्क मार्ग पर मरम्मत का काम करा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी आई तो चालक से कुछ देर रुकने को कहा गया ताकि काम खराब न हो। इसी बात से नाराज बोलेरो चालक रामदेव पांडेय ने राहुल गुप्ता से अभद्रता की। थोड़ी ही देर बाद रामदेव अपने 8-10 साथियों जिसका नेतृत्व प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी कर रहे थे मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडे से जेई को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई से जेई बेहोश हो गए। बाद में जेई को उनका चालक मुलायम यादव उठाकर ललिया थाने ले गया। जेई का आरोप है कि केस दर्ज करने के 24 घंटे बाद भी पुलिस जानलेवा हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसी बात से नाराज होकर सोमवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले जेई आंदोलनरत हो गया है।

महासंघ के जिलाध्यक्ष वीएन उपाध्याय के नेतृत्व में इन लोगों ने सड़क पर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद यह लोग एसपी आवास पहुंचे और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वह लोग पूरे जिले में काम ठप कर देंगे।


इस संबंध में थानाध्यक्ष ललिया देवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी चालक रामदेव पांडेय व सुरेश त्रिपाठी सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चालक रामदेव पांडेय पशुपालन विभाग का है और सरकारी गाड़ी ही चलाता है। आरोपी फरार है उनकी तलाश की जा रही है शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed