फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   डकैतों ने बोला धावा, विरोध करने पर युवक को मारी गोली

डकैतों ने बोला धावा, विरोध करने पर युवक को मारी गोली

Sun, 22 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
डकैतों ने बोला धावा, विरोध करने पर युवक को मारी गोली
डकैतों ने विरोध करने पर युवक को मारी गोली
विज्ञापन


महराजगंज तराई-बलरामपुर। डकैती डालने आए बदमाशों ने विरोध करने पर युवक को गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल से बहराइच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन कर रही है।

घटना शनिवार मध्यरात्रि महराजगंज तराई थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदलपुर के मजरे छतुआपुर में हुई। पीड़ित मुनव्वर ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे बदमाश घर के पीछे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच मुनव्वर का बेटा असलम (40) खटपट की आवाज सुनकर जग गया और बदमाशों को ललकारते हुए घर के पीछे पहुंचा। असलम बदमाशों से भिड़ गया। बदमाश संख्या में करीब आठ थे। बदमाशों ने असलम को तमंचे से गोली मार दी। गोली असलम के सीने से ऊपर दाहिने कंधे के पास लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को जुटता देख बदमाश मौके से भाग निकले। असलम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे बहराइच रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले चोर इसी ग्राम पंचायत के मजरेे उदईपुर में मोहिद के घर से पांच हजार नकदी व सामान व बर्तन उठा ले गए थे।

शोर मचाने पर बदमाशों ने मोहिद की लड़की को डंडे से मारा और कहाकि शोर मचाने का क्या फायदा जब कोई आया ही नहीं। ग्रामीण यह भी बता रहे हैं कि उन लोगों ने लगातार एक घंटे तक यूपी डायल-100 को फोन किया लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा।

डायल 100 गाड़ी के सिपाही घटना के समय गांव का रास्ता पूछ रहे थे जबकि रोज दिन में गांव के आस पास ही टहलते रहते हैं। रविवार सुबह मौके पर पहुंचे सीओ सिटी नीतेश सिंह ने घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष आरएस तिवारी ने बताया कि मुनव्वर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

सात दिन पहले भी हो चुकी है ग्रामीणों व डकैतों की भिड़ंत

बलरामपुर। जिले की पुलिस कानून व्यवस्था संभालने की कितनी सक्षम है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डकैत एक हफ्ते के अंदर दो गांवों में धावा बोल चुके हैं। 16 अक्तूबर की रात तुलसीपुर थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव में घुसे डकैतों का ग्रामीणों ने जमकर मुकाबला किया।


डकैतों के हमले में पांच ग्रामीण घायल भी हो गए। ग्रामीणों द्वारा शुरु की गई हवाई फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले थे। पुलिस एक सप्ताह बाद भी इस घटना के संबंध में कोई खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed