{"_id":"62a4cf0060071015d6699790","slug":"crime-death-balrampur-news-lko6347555126","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपेड़वा (बलरामपुर)। स्थानीय नगर के पुरानी बाजार निवासी अरमान कुरैशी (40) की शुक्रवार की रात इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर युवक की दो बेटियों तथा एक पड़ोसी पर भाई को कमरे में बंद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पुरानी बाजार निवासी रमजान कुरैशी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की रात 10 बजे मेरे भाई अरमान कुरैशी की तबीयत खराब हो गई। अरमान की दो बेटियों तथा पड़ोसी ने दवा खिलाकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। कमरे में अरमान की हालत खराब हो गई। मोहल्लेवालों ने कमरे का दरवाजा खोलने को कहा तो लड़कियों ने दरवाजा नहीं खोला। डायल-112 की टीम ने आकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। गंभीर हालत में अरमान को सीएचसी, पचपेड़वा ले जाया गया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने अरमान को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में अरमान की मौत हो गई।
रमजान का कहना है कि उसके भाई की मौत उनकी बेटियों तथा पड़ोसी की मनमानी के चलते हुई है। अरमान की पत्नी मुन्नी का कहना है कि वह अपनी मायके शिवपुरा थाना ललिया एक महीने पहले गई थी। तबीयत खराब होने की सूचना मिलते शुक्रवार की रात पचपेड़वा पहुंच गई थी। दोनों बेटियां पर लगाए आरोप निराधार हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि डॉक्टरों ने अरमान को हार्ट अटैक आने की बात कही है। अरमान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा। जांच की जा रही है।